Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

हिन्दी जोक्स मनोरंजन


एक चोर ने सेध मारी लेकिन सामान लेकर भागते समय गली के कोने पर पुलिस द्वारा धर लिया गया।
अगले दिन मकान का मालिक उससे मिलने थाने पहुंचा। थानेदार ने सोचा कि कहीं यह चोर के साथ मारपीट न कर दे इसलिए उसने उसे चोर से मिलने से रोका और बोला - आपको उससे जो भी बात करनी है वह अदालत में करिए, यहां नहीं ।

अरे, नहीं, नहीं, मैं उस पर नाराज नहीं हूं। - मकान मालिक ने कहा। - मैं तो उससे सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि वह आखिर घुसा किस तरह कि मेरी पत्नी को उसकी आहट तक नहीं हुई ? मैं तो कई सालों से कोशिश कर रहा हूं पर वह फौरन जाग जाती है।




पत्नी मायके गई तो तीन वर्षीय बच्चे को पति की देखभाल में छोड़ गई। रात हुई तो पति ने आराम से सोने के लिए बच्चे को अलग चारपाई पर लिटा दिया। घंटे भर बाद बच्चा कुनमुनाया - पापा! पापा! प्यास लगी है।

चुपचाप सो जाओ। सुबह पी लेना। पिता ने नींद में ही जवाब दिया।

थोड़ी देर बाद फिर बच्चे की आवाज आई - पापा ! प्यास लगी है। एक गिलास पानी दे दो न !

उसने डांटते हुए कहा - चुपचाप सो जा नहीं तो आकर एक थप्पड मारूंगा।

कुछ देर बाद बच्चा फिर कुनमुनाया ....... पापा ...... !

क्या है ?

बच्चा - थप्पड़ मारने आओ तो एक गिलास पानी भी ले आना

प्रतिक्रियाएँ

Re: हिन्दी जोक्स मनोरंजन
maja nahi aaya
Re: हिन्दी जोक्स मनोरंजन
और अधिक क
अस्वीकरण