प्यार भरे रिश्ते में कॉम्पिटिशन जैसा शब्द अच्छा नहीं लगता, क्योंकि इससे रिश्ते में खटास आ जाती है। पर हम जिस कॉम्पिटिशन की बात कर रहे हैं, वह आपके रिश्ते को रोमैंटिक और नमकीन बना सकता है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि सेक्सी या रोमैंटिक गेम जैसी कोई चीज़ होती है, तो आप गलत हैं। लेकिन आप अपने रुटीन से ही ऐसे छोटे-मोटे मौके चुराकर उन्हें रोमैंटिक गेम्स में बदल सकते हैं। आपको ज्यादा दिमाग लगाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आगे हम ऐसे ही कुछ गेम्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी ड्राई लाइफ को रोमैंटिक बना सकता है। इन गेम्स के लिए जो सबसे बड़ी शर्त है, वह यह है कि आप मौके को कभी हाथ से जाने न दें।
आपने ऐसा गेम स्कूल के दिनों में ज़रूर खेला होगा, जिसमें किसी अक्षर से शहर का नाम और फिर उस शहर के नाम के अंतिम अक्षर से दूसरे खिलाड़ी को शहर का नाम ढूंढना पड़ता था। यह गेम है तो वही, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां शहर के नाम के बदले दोनों पार्टनर को एक-दूसरे के बॉडी पार्ट का नाम लेना होगा और अपने पार्टनर के उस बॉडी पार्ट को किस करने का मौका भी मिलेगा। अगर उस अक्षर से शरीर का कोई अंग नहीं हो, तो खुद से एक क्रिएटिव नाम दे सकते हैं। पर, आप अपने टर्न को पूरा ज़रूर करें, क्योंकि जो नाम नहीं ढूंढ पाएगा उसे सामने वाले को किस करने के बेहतरीन मौके से हाथ धोना पड़ेगा। वैसे, कहा जा सकता है कि एक की हार ही दूसरे की जीत होगी। तो, इंतज़ार किस बात का और गेम से शेम कैसा?
बास्किट बॉल! हम यहां नॉर्मल बास्किट बॉल की ही बात कर रहे हैं, पर ज़रा रोमैंटिक अंदाज़ के साथ। कैसे? खेल का तरीका कुछ ऐसा है। जैसे-जैसे खेल के दौरान एक का स्कोर बढ़ता जाएगा, दूसरे पार्टनर को अपने शरीर पर से एक-एक कर कपड़े उतारने होंगे। यकीनन यह गेम आपके बीच प्यार को और बढ़ा देगा। अब समझे कि लास्ट विनिंग शॉट कितना मज़ेदार साबित हो सकता है? शर्त- खेलते वक्त आपके कपड़े कुछ ऐसे हों, जिससे शरीर सिर से लेकर पैर तक ढका हो। कपड़ों की संख्या जितनी ज्यादा होगी, सेक्सुअल ऐक्साइटमंट भी उतना ही अधिक होगी। इस गेम को और ज्यादा मज़ेदार बनाना चाहते हैं तो बस इतनी सी शर्त रखें कि हारने वाले को वह सब करना होगा, जो जीतने वाला डिमांड करेगा।
इस गेम में दोनों पार्टनर को एक-दूसरे के पेशंस को टेस्ट करने का मौका मिलेगा। आपमें से एक ऐक्टिव और दूसरा पेसिव पार्टनर होगा। जो पेसिव पार्टनर होगा, यानी जिन्हें अपने पेशंस का टेस्ट देना है उसे लेटना होगा और ऐक्टिव पार्टर उसके साथ जो चाहे कर सकता है। आपके ऐक्टिव होने का मतलब यह है कि आप ऐसा करें, जिससे आपके पार्टनर को रिस्पॉन्स करना ही पड़े। पर पेसिव पार्टनर को खुद पर कंट्रोल रखना होगा, क्योंकि अगर उन्होंने रिऐक्ट या ज़रा भी मूव किया तो सामने वाले की जीत होगी। इसे ज़रा और मज़ेदार बनाने के लिए ऐक्टिव पार्टनर को किसी भी हद तक जाने की छूट होगी, ताकि पेसिव पार्टनर को ऐक्साइट किया जा सके। इस गेम की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपने पार्टनर के बारे में उनके सेंसिटिव बॉडी पार्ट्स और सेंसुअल रिस्पॉन्स के बारे में बहुत सारी बातें पता लग जाएगी।
इस खेल में एक पार्टनर को अपने आंखों पर पट्टी बांधनी पड़ेगी। जिसके आंख पर पट्टी नहीं हो, उसे अपने शरीर के अंगों में बेरी या स्ट्रॉबेरी जैसे फल छिपाने होंगे और दूसरे पार्टनर को उन छिपे फलों को ढूंढना होगा और वह भी बिना हाथ के इस्तेमाल से। अब ढूंढने वाले खिलाड़ी की उतनी इच्छाएं पूरी होगी, जितने फल उसने ढूंढ निकाले हैं। शर्त यह है कि ढूंढने वाले को अपने हाथ के बजाय केवल मुंह का इस्तेमाल करना होगा और जीतने वाले को अपनी हर रोमैंटिक इच्छाओं को पूरा करने का एक शानदार मौका। वैसे आप चाहें तो इस गेम को और अधिक मज़ेदार और रसदार बना सकते हैं। कैसे? अरे, उस फल को दोनों मिलकर खाएं।
कार्ड गेम और रोमैंस, समझ नहीं आ रहा न? चलिए बताते हैं कि यह खेल आपको कैसे खेलना है। प्ले कार्ड्स उठाएं, उसे अच्छी तरह मिलाकर आधा-आधा बांट लें। अब उसमें से कार्ड्स निकालने शुरू करें। शर्त यह है कि अगर आपके पास नंबर कार्डस हो तो, आपको अपने पार्टनर के किसी भी बॉडी पार्ट को किस करने का अनोखा मौका मिलेगा। अगर आपका अगला कार्ड किंग या क्वीन हो, तो आपको अपने पार्टनर की ओर से 15 मिनट के लिए सेंसुअल बॉडी मसाज मिलेगा। अगर आपके पास वाइल्ड कार्ड है, तो आपको अपने पार्टनर से अपने लिए कोई भी एक इच्छा पूरी करने का बढ़िया मौका मिल सकता है। ध्यान रहे कि अगर आपको अपने पार्टर का मसाज़ पसंद आया तो उसे किस करना न भूलें,हो सकता है यह आपके लिए जैकपॉट साबित हो।
लोड हो रहा है...